अर्थ : एक राजनैतिक इकाई जो पहले स्वतंत्र या आत्मनिर्भर लोगों या संस्थाओं द्वारा बनाई गई हो।
उदाहरण :
इस सम्मेलन में यूरोपीय संघ के प्रतिनिधि भी भाग लेंगे।
बड़ी-बड़ी कंपनियों ने भी अपना एक संघ बनाया है।
पर्यायवाची : यूनियन
अर्थ : ऐसे राज्यों का समूह जो अपने-अपने क्षेत्र में कुछ स्वतंत्र हों, पर कुछ विशिष्ट कार्य के लिए किसी केंद्रीय शासन के अधीन हों।
उदाहरण :
अंडमान निकोबार द्वीप समूह में संघ का शासन है।
पर्यायवाची : यूनियन
अर्थ : प्राचीन बौद्ध भिक्षुओं आदि का धार्मिक समाज।
उदाहरण :
निर्वाण प्राप्ति के लिए लोग संघ की शरण में जाते हैं।
अर्थ : प्राचीन बौद्ध भिक्षुओं आदि का धार्मिक निवास स्थान।
उदाहरण :
इगतपुरी में एक प्रसिद्ध संघ है।
अर्थ : किसी धर्म के लोग जो एक साथ रहते हैँ।
उदाहरण :
अधिकतर धार्मिक संघ धर्म प्रचार में लगे रहते हैं।
पर्यायवाची : धार्मिक संघ
अर्थ : * कुछ निश्चित उद्देश्य के लिए बना कंपनियों का समूह।
उदाहरण :
संघ की बैठक में सभी सदस्य कंपनियों ने भाग लिया।
पर्यायवाची : समवाय-संघ
अर्थ : जीव विज्ञान में सजीवों के किए हुए सबसे बड़े पाँच विभाग या सजीवों का सबसे ऊपरी स्तर पर किया हुआ वर्गीकरण।
उदाहरण :
जीव विज्ञान का छात्र होने के कारण मुझे संघो के बारे में अच्छी जानकारी है।
पर्यायवाची : साम्राज्य
अर्थ : * प्राकृतिक वस्तुओं का प्राथमिक वर्ग।
उदाहरण :
खनिज वर्ग भी संघ के अंतर्गत आता है।